Hop Oxo: इलेक्ट्रिक बाइक की काफी बड़ी डिमांड, 4 घंटे में हो जाती चार्ज

 
Hop Oxo

Hop Oxo: यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 150 km तक चलती है।यह ईवी बाइक 16amp socket से चार घंटे में 0 से 80 % तक चार्ज हो जाती है। इसमें 3.75 Kwh की बैटरी दी गई है। 95 kmph बाइक की टॉप स्पीड है। इसमें 6300 W की मोटर दी गई है। यह बाइक 1,24,999 लाख एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। इसका X वेरिएंट 1,39,999 लाख एक्स शोरूम में मिलता है। इसका टॉप वेरिएंट 1,79,999 लाख एक्स शोरूम में मिलता है।

5 इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल


बाइक में बड़ा 5 इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है, जो इसे अलग ही muscolar लुक देता है। इसमें नेविगेशन, स्पीड कंट्रोल, जियो फेंसिंग, एंटी-थेफ्ट सिस्टम और राइड स्टैटिस्टिक्स जैसे फीचर्स हैं। Hop Oxo 4 सेकंड में 0-40 kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

 180 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस


बाजार में यह Oben Rorr, Tork Kratos और Revolt RV 400 को टक्कर देती है। इसमें टेलिस्कोपिक फोर्क और डुअल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसमें इलेक्ट्रॉनिकली असिस्टेड कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम है। फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इसमें 18/17 इंच के अलॉय व्हील सेटअप हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 180 mm का है जिससे इसे कम जगह में मोड़ने में आसानी होती है।

From Around the web