नये साल में इतनी बढ़ सकती है महिंद्रा की कारें की कीमत
Jagruk Youth News, New Delhi. mahindra char price hike from 2025 ,महिंद्रा अगले महीने से अपने सभी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने वाली है। महिंद्रा पूरी रेंज में लगभग 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर सकती है। कंपनी के मुताबिक यह प्राइस हाइक बढ़ती लागतों के कारण की जा रही है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।
कीमतों में 3 प्रतिशत तक की वृद्धि
जनवरी 2025 से कई कार निर्माता कंपनियां कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। हुंडई, ऑडी जैसी कंपनियों के बाद इस क्रम में नई कंपनी महिंद्रा भी शामिल हो गई है। कंपनी अपने सभी मॉडल रेंज की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की वृद्धि करने जा रही है।
कंपनियों ने की प्राइस हाइक की घोषणा
महिंद्रा के अनुसार, यह प्राइस हाइक बढ़ती महंगाई का परिणाम है। महिंद्रा के अलावा मारुति, मर्सिडीज-बेंज, हुंडई, ऑडी और बीएमडब्ल्यू जैसे ब्रांडों ने नए साल की शुरुआत से कीमत वृद्धि की घोषणा की है।
महिंद्रा जल्द पेश करेगी नई रेंज
इस महीने की शुरुआत में महिंद्रा ने BE 6e और XEV 9e कूपे एसयूवी के लॉन्च के साथ अपनी नई ईवी रेंज की शुरुआत की है। ऑटोमेकर आने वाले महीनों में XEV 7e, BE.07, BE.09 और XUV 400 की शुरूआत करने वाली है। कंपनी इसके साथ ही अपने ईवी की रेंज को बढ़ाएगी, जो नए XUV 3XO पर बेस्ड होगी।