Video : बांग्लादेशी यूनिवर्सिटी में सपना चौधरी के गाने पर नाचे छात्र
Jagruk Youth News, New Delhi, World Latest News: बांग्लादेशी यूनिवर्सिटी (ढाका विश्वविद्यालय) का बताया जा रहा है, जो छात्रों के प्रदर्शन से जुड़ा है। विद्यार्थी वीसी हाउस के बाहर अनोखे ढंग से प्रदर्शन करते दिख रहे हैं। विद्यार्थियों ने घर के आगे लाउडस्पीकर लगा रखा है। जिसमें भारतीय गाने बज रहे हैं। छात्र इन पर नाचते दिख रहे हैं।
प्रदर्शन के पीछे जो वजह सामने आई है, वह भी काफी चौंकाने वाली है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। बांग्लादेशी छात्र वीडियो में हरियाणवी, बॉलीवुड और भोजपुरी गानों पर नाचते दिख रहे हैं। मस्तमौला विरोध का ये वीडियो काफी बार देखा जा चुका है। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में महिला हॉल है।
इसके पास अधिक शोर-शराबा होने की शिकायत छात्रों ने वाइस चांसलर (VC) से की थी। लेकिन वीसी ने ध्वनि प्रदूषण को लेकर कोई एक्शन नहीं लिया। जिसको बाद छात्र बिफर गए। प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर गए और वीसी के घर के आगे ही लाउड स्पीकर लगा दिया।
इस दौरान मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के गाने ‘तेरी आख्यां का यो काजल’, ‘बजरंगी भाईजान’ फिल्म के गाने ‘आज की पार्टी’ पर विद्यार्थी झूमते नजर आए। भोजपुरी सॉन्ग ‘टूट जाई राजा जी’ पर भी छात्रों ने डांस किया। इसका 3 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @iSoumikSaheb नाम के अकाउंट के जरिए पोस्ट किया गया है। वीडियो 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर लोग कमेंट कर मजे ले रहे हैं।
Man 😂
— বাংলার ছেলে 🇧🇩 (@iSoumikSaheb) December 7, 2024
Dhaka University VC Allegedly Didn't Take Action Vs Noise Pollution Near Female Hall, So Female Students Put Loudspeakers InfronT Of VC House 😂
The Songs 😂 pic.twitter.com/Gas7gaaAVo