“Aamrapali Video” आम्रपाली की अदाओं पर पवन सिंह हुए फिदा

Jagruk Youth News “Aamrapali Video” नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह इन दिनों पूरे देश में चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वह किसी अपकमिंग फिल्म या नए गाने की वजह से नहीं बल्कि उनके एक पुराने सुपरहिट भोजपुरी गाने की वजह से लाइमलाइट में है।

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म स्त्री 2 का गाना आई नहीं के बाद से अब एक्टर बॉलीवुड में भी छा हुए है। इसी बीच, पवन सिंह का एक सालों पुराना गाना फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। खास बात यह है कि पवन सिंह जिस भी एक्ट्रेस के साथ काम करते हैं। उसके साथ उनकी जोड़ी हिट हो जाती है। उनकी गायकी और एक्टिंग के दीवाने पूरी दुनिया में हैं। उनके गाने विदेशों में भी बजते हैं और लोग उन पर झूमते हैं। वहीं, भोजपुरी की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के भी करोड़ों दीवाने हैं।

“Aamrapali Video” सोशल मीडिया पर पवन और आम्रपाली ने मचाई धूम

आमतौर पर आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है, लेकिन इन दिनों पवन सिंह के साथ उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे स्टेज पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं, जिसमें दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने लायक है। इस सुपरहिट भोजपुरी गाने का नाम श्राते दिया बुता के पियाश् है। यह गाना उनकी सुपरहिट फिल्म श्सत्याश् का है। इस गाने को पवन सिंह के साथ इंदु सोनाली ने भी अपनी आवाज दी है। इसके पहले भी दोनों अपनी बेहतरनी आवाज में कई हिट गाने दे चुके हैं।

 

“Aamrapali Video” 600 मिलियन लोगों ने देखी वीडियो

 

इस फिल्म के निर्माता राधेश्याम जीवराजी लुहा, गजानंद लाल सिंह और सुजीत कुमार सिंह हैं। वहीं फिल्म का निर्देशन सुजीत कुमार सिंह ने किया है। इस भोजपुरी वीडियो में आम्रपाली दुबे ने अपने जबरदस्त डांस मूव्स से सभी का दिल जीत लिया है। पवन सिंह और आम्रपाली दुबे का रोमांटिक गाना ‘राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया’ वेव म्यूजिक नाम के यूट्यूब चौनल पर शेयर किया गया है, जिसे अभी तक 609 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

“Monika Choudhary Video” मोनिका ने लचकाया हैव्वी फिगर

Leave a Comment