Gold Silver Rate Today : धड़ाम हुए सोने-चांदी के रेट, जानें- क्या है आज का भाव

Gold Silver Rate Today : बुधवार को 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों तरह के सोने के भाव में कमी देखी गई। 24 कैरेट का सोना 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट के सोने में जहां 250 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई तो वहीं 24 कैरेट का सोना भी 230 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया।
 

Gold Silver Price Today 27 June 2024: बुधवार को इन दोनों की कीमत फिर से गिर गई। इससे इन धातुओं में निवेश करने वालों को जहां नुकसान हो रहा है वहीं सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए यह अच्छा समय बताया जा रहा है। इस हफ्ते इन दोनों धातुओं की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 10 दिनों में सोने में सिर्फ 2 दिन और चांदी में 3 दिन ही बढ़ोतरी हुई है। दोनों धातुओं की कीमत पिछले 10 दिन के मुकाबले निचले स्तर पर है।

72 हजार पर आया सोना


बुधवार को 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों तरह के सोने के भाव में कमी देखी गई। 24 कैरेट का सोना 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। 22 कैरेट के सोने में जहां 250 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई तो वहीं 24 कैरेट का सोना भी 230 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो गया। इस गिरावट के साथ 22 कैरेट के सोने का भाव 66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट के सोने का भाव 72,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 18 कैरेट के सोने के भी दाम कम हुए। यह सोना 210 रुपये की गिरावट के साथ 54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।


चांदी में आई भारी गिरावट


चांदी की कीमत में भी बुधवार को भारी गिरावट आई। यह 1000 रुपये सस्ती हो गई। इस गिरावट के साथ चांदी की कीमत 90 हजार रुपये प्रति किलो हो गई। यह यह हफ्ते की अब तक की सबसे ज्यादा गिरावट है। इससे पहले इसमें 22 जून को 2000 रुपये की गिरावट आई थी। चांदी में पिछले 5 दिन से गिरावट जारी है और अब यह अपने 10 दिन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई है।

चार महानगरों में सोने-चांदी का भाव


दिल्ली : सोने की कीमत 72,150 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 90,000 रुपये/1 किलो।
मुंबई : सोने की कीमत 72,000 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 90,000 रुपये/1 किलो।
चेन्नई : सोने की कीमत 72,660 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 94,500 रुपये/1 किलो।
कोलकाता : सोने की कीमत 72,000 रुपये/10 ग्राम और चांदी की कीमत 90,000 रुपये/1 किलो।

नोट: ऊपर बताई सोने और चांदी की कीमत गुड रिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार है। इन कीमतों में किसी तरह का कोई टैक्स एड नहीं किया गया है। आपके शहर के ज्वैलर्स शॉप पर सोने-चांदी के दाम अलग-अलग हो सकते हैं।