IPL 2024 : छ्क्कों के मामले में विराट ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, इन खिलाड़ियों को छोड़ा पीछे

IPL 2024 :  कोहली के नाम 240 छक्के दर्ज हो गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि तीन छक्के लगाकर हासिल की। इस मुकाबले में विराट कोहली दमदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने आईपीएल का 52वां अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 36 गेंदों में 50 रन पूरे किए। 
 

IPL 2024 : बेंगलुरु : आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जा रहे मैच में बड़ा रिकॉर्ड बना लिया है। वह आरसीबी के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल (239) और एबी डिविलियर्स (238) को पीछे छोड़ दिया है।

कोहली के नाम 240 छक्के दर्ज हो गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि तीन छक्के लगाकर हासिल की। इस मुकाबले में विराट कोहली दमदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने आईपीएल का 52वां अर्धशतक लगाया है। उन्होंने 36 गेंदों में 50 रन पूरे किए।