Rashifal : धनतेरस से पहले मां लक्ष्‍मी की कृपा से ये राशियां होगी मालामाल, जानें

Rashifal : नई दिल्ली। इस साल का धनतेरस काफी खास है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन चंद्रमा कन्या राशि में संचार करेंगे। जहां पहले से ही धन-ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह विराजमान है। ऐसे में चंद्रमा और शुक्र की युति से कलात्मक योग का निर्माण हो रहा है। यह योग काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन हस्त नक्षत्र रहने वाला है।

 

Rashifal : नई दिल्ली। इस साल का धनतेरस काफी खास है। जिसके कारण कुछ राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होती है।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस के दिन चंद्रमा कन्या राशि में संचार करेंगे। जहां पहले से ही धन-ऐश्वर्य के दाता शुक्र ग्रह विराजमान है। ऐसे में चंद्रमा और शुक्र की युति से कलात्मक योग का निर्माण हो रहा है। यह योग काफी शुभ माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन हस्त नक्षत्र रहने वाला है।

बता दें कि 27 नक्षत्रों में से हस्त नक्षत्र 13वां नक्षत्र है।इस नक्षत्र को काफी शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है। इस नक्षत्र को व्यापारियों से संबंधित माना जाता है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही धन की बचत होती है। धनतेरस के दिन कछ राशि के जातकों के ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी। 


मकर राशि 


धनतेरस को बनने वाला शुभ योग मकर राशि के जातकों के लिए काफी खास होगा। इस दिन मां लक्ष्मी और धनवंतरी भगवान की कृपा से धन-ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। करियर की बात करें, तो आपके काम को देखते हुए बोनस मिल सकता है। मां लक्ष्मी की कृपा से व्यापार में भी खूब मुनाफा हो सकता है। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। इसके साथ ही बिजनेस में कोई बड़ी डील सइन हो सकती है। धन की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं।

कन्या राशि 


कन्या राशि के जातकों के लिए भी धनतेरस खुशियां लेकर आ सकता है। धन-संपदा की वृद्धि के साथ समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। बिजनेस और कारोबार में खूब मुनाफा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है। संपत्ति या फिर वाहन खरीदने का सपना पूरे होने के योग बन रहे हैं। विदेश जाने का भी मौका मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरीपेशा लोगों की बात करें, तो आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न हो सकते हैं, जिससे पदोन्नति, इंक्रीमेंट मिल सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती हैं। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, जिससे कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं। हस्त नक्षत्र और कलात्मक योग बनने से व्यापारियों को विशेष लाभ मिल सकता है। मार्केट में उनकी पकड़ अच्छी होगी। इसके साथ ही खूब मुनाफा कमाएंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी।