Rashifal : अप्रैल में इन 5 राशियों को मिलेगा लक्ष्मी नारायण योग से बंपर लाभ

Rashifal : 13 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में गोचर करने जा रहा हैं। ऐसे में सूर्य और गुरु की युति भी बनेगी। वहीं, 24 अप्रैल को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल का महीना किन 5 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है।

 

नई दिल्ली। अप्रैल के महीने 2 अप्रैल को बुध मेष राशि वक्री होंगे। वहीं, 9 अप्रैल को बुध मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। इसके बाद 19 अप्रैल को बुध मीन राशि में उदय होने जा रहे है। इसके बाद 13 अप्रैल को सूर्य का मेष राशि में गोचर करने जा रहा हैं। ऐसे में सूर्य और गुरु की युति भी बनेगी। वहीं, 24 अप्रैल को शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं अप्रैल का महीना किन 5 राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है।

वृषभ


आपके राशि स्वामी शुक्र की युति बुध के साथ होने से लक्ष्मी नारायण का लाभ मिलेगा। ऐसे में इस महीने आपको संपत्ति लाभ हासिल हो सकता है। आपको आकस्मिक धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है। लेकिन, आपको खर्च भी अधिक रहने वाली हैं। आप अपनी सुख सुविधाओं और मनोरंजन कार्यों पर धन खर्च होगा। आपको करियर में भी कई अच्छी अपॉर्च्युनिटी मिल सकती है। आपको करियर में मान सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी।


मिथुन 

आपकी राशि के स्वामी बुध शुक्र के साथ युति करके लक्ष्मी नारायण योग बनाएंगे। बुध आपके लाभ स्थान में होने से व्यापार में लाभ और उच्च प्रतिष्ठित लोगों से संपर्क बनेंगे। आपको इस दौरान करियर में काफी अच्छा मौके मिलने वाले हैं। व्यापारियों को भी व्यापार में लाभ हासिल होगा। आपको अच्छा धन लाभ इस अवधि में मिल सकता है। साथ ही आपको कार्य व्यवसाय में गुजारे योग्य धन प्राप्त होता रहेगा।


धनु

आपकी राशि के पंचम भाव में सूर्य और गुरु की युति बनेगी। सूर्य और गुरु की यह युति आपके लिए लाभकारी और भाग्योदय कारक रहेगी। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगा। सरकारी क्षेत्र के कार्यों में आपको सफलता मिल सकती है। साथ ही इस अवधि में आपके लिए कोई उत्साहवर्धक स्थितियां बनेंगी। आपको अचानक लाभ मिल सकता है। इस राशि के जो लोग संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं उनकी मनोकामना पूरी हो सकती है। आप इस दौरान भूमि या वाहन खरीदने या बेचने की योजना भी बना सकते हैं। आपकी धर्म कर्म के कार्यों में अधिक रुचि रहती है।


मकर

आपकी राशि से सुख भाव में सूर्य और गुरु की युति बन रही है। दोनों प्रभावशाली ग्रह सुख भाव में होने से सुख साधनों की प्राप्ति होगी। मामा और मातृ पक्ष से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में यदि आपके कहासुनी चल रही है तो वह मतभेद दूर होगा। धन लाभ और उन्नति के पर्याप्त अवसर मिलेंगे। साथ ही आपके बिगड़े कार्यों में सुधार होगा। आपकी समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


मीन

मीन राशि के लोगों के लिए भी अप्रैल में बुध और शुक्र की युति बहुत ही लाभकारी रहने वाली हैं। आपको अप्रैल के महीने में आपकी जान पहचान उच्च प्रतिष्ठित लोगों से होगी। इन लोगों की मदद से आपको अच्छा खासा धन लाभ मिलेगा। साथ ही आपको इस दौरान काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इतना ही नहीं आपको व्यापारिक क्षेत्र में मनोकुल लाभ मिलेगा।