Mahashivaratri 2023: लाखों शिव भक्त आज करेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक

 

Mahashivaratri 2023:अमरोहा में हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लेकर आए कांवड़िए विभिन्न मार्गों से होते हुए हर हर बम बम के उद्घोष संग अपने अपने गंतव्यों की ओर रवाना हो रहे है। कांवड़ियों के जत्थों से हाइवे से लेकर गांवों के रास्तों तक वातावरण शिवमय हो गया है।

रास्ते में धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों ने भंडारे आयोजित कर कांवड़ियों की सेवा में लगे हैं। पुलिस प्रशासन भी कावड़ियों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट है। पिछले 24 घंटे में जिले की सीमा से लगभग 40 हजार कावड़िए गंतव्य की ओर निकल चुके है।


शुक्रवार की दोपहर तक हाईवे, नौगांवा सादात, जोया, हसनपुर मार्ग और धनौरा से पक्का पुल की तरफ जाने वाला रास्ता कांवड़ियों से भरा रहा। कल महाशिवरात्रि हैं। कल सभी शिवभक्त शिवालयों और मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। त्योहार के मद्देनजर जिले के मंदिरों और शिवालयों को फूलों और रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।


जलाभिषेक के लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी


जलाभिषेक के लिए मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिरों में भक्तों की लाइन के लिए बैरिकेडिंग और पुलिस की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही डीएम-एसपी भी कावड़ यात्रा का जायजा ले रहे हैं। आज शाम तक सभी शिव भक्त अपने अपने गंतव्य पर पहुंच जाएंगे।