Bhojpuri Dance: नये साल पर खेसारी लाल और नेहा राज का डांस हुआ वायरल, फैंस ने लगा दी कमेंट की लाइन

 

Khesari Lal Yadav New Song 2023: खेसारी लाल यादव और नेहा राज अपने-अपने अंदाज में डांस करते हुए लोगों का दिल जीत रहे हैं। उनका ये गाना सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज किया गया है  वैसे तो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हर रोज कई गाने रिलीज होते रहते हैं, लेकिन नेहा राज का गानों का उनके चाहने वाले बेसब्री से इंतजार करते हैं। अब सोमवार को खेसारी लाल यादव और नेहा राज का नया गाना तेल रिलीज हो चुका है।

खेसारी लाल और नेहा राज का ये नया गाना सारेगामा हम भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चौनल पर रिलीज किया गया है। ये गाना रिलीज होने के बाद से ही वायरल हो रहा है। गाने के यूट्यूब पर कई हजार लाइक्स मिल चुके हैं। इस सॉन्ग वीडियो में खेसारी लाल यादव और नेहा राज अपने चिरपरिचित अंदाज में डांस करते हुए फैंस का दिल जीत रहे हैं। पवन पांडे द्वारा लिखे इस गाने को खेसारी लाल और नेहा राज ने अपनी शानदार आवाज से बुना है, जबकि शुभम तिवारी ने गाने को कोरियोग्राफ किया है।


बता दें कि इससे पहले नेहा राज का मजनुआ सॉन्ग रिलीज हुआ था। नेहा के इस गाने को अभिनेत्री पूनम सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने में पूनम गुलाबी रंग की लहंगा चोली में कहर ढाह रही हैं। इसके ऊपर राजस्थान के आलीशान महल की खास लोकेशन ने इस गाने को और भी खास बना दिया है। जिसमें राजस्थानी डांसरों का भी भरपूर उपयोग किया गया है, जिससे गाने में चार चांद लगा गए है। वहीं नेहा राज की आवाज पर पूनम अपने ठुमकों से सभी का दिल जीत रही है। उनका ये गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के ऑफिसियल यूट्यूब चौनल पर रिलीज किया गया है।


जानकारी के अनुसार तेल से पहले खेसारी लाल यादव के दर्जनों गानें रिलीज हो चुके हैं, इस लिस्ट में नथुनिया, नचरिया कारन, ले ले आई, बरफ, हरियकी ओढ़निया, पारो, बबुआ के खुश, हसीना, कमरिया पे भाला चली, दरदिया जैसे गाने शामिल हैं, जो आज भी पर धमाल मचा रहे हैं।