बबीता जी ने टप्पू संग सगाई की खबरों पर फिर दिया बड़ा बयान, फैंस को लगा झटका
 


मुनमुन दत्ता ने सगाई की खबरों पर फिर किया रिएक्ट

इस वजह उड़ी थी दोनों के अफेयर की चर्चा

इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया था।

 

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर बीते दिनों तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता जी और टप्पू की सगाई की खबर ने सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हर ओर इसी खबर ने जोर पकड़ ली थी कि दोनों ने गुपचुप सगाई कर ली है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। हालांकि जैसे ही मुनमुन दत्ता और राज अनदकट के कानों तक ये खबर पहुंची तो दोनों ने तुरंत इस पर रिएक्ट किया और इसे सिरे से खारिज करते हुए फेक बताया। 

 मुनमुन दत्ता ने सगाई की खबरों पर फिर किया रिएक्ट

वहीं एक बार फिर मुनमुन दत्ता ने इस खबर पर रिएक्ट किया है और अपने इंस्टा पर स्टोरी पोस्ट करते हुए ऐसी अफवाहें फैलाने वालों पर तंज कसा है। मुनमुन दत्ता ने लिखा है कि- बहुत फनी बात है न कि कैसे कोई फेक न्यूज आग की तरह फैल जाती है और बूमरैंग की तरह वापस आती रहती है। एक बार फिर से चीजें क्लियर कर रही हूं - श्ना सगाई हुई है, ना शादी और नहीं प्रेंग्नेंट हूं।श् इसके आगे मुनमुन दत्ता ने लिखा - श्अगर मुझे मुझसे छोटी या बड़ी उम्र के लड़के से शादी करनी होगी तो मैं प्राउडली करूंगी।

ये मेरी बंगाली जीन्स है। मैं हमेशा गर्व और बहादुर महसूस करती हूं। अब मुझे ऐसी फेक खबरों पर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करनी है। लाइफ में बेहतर करने लिए मूव ऑन करने की जरूरत है।श् वहीं बबीता जी के अलावा टप्पू भी इस पर अपना रिएक्शन दे चुके हैं। 


मुनमुन दत्ता और राज अनदकट के अफेयर की चर्चा साल 2020 से चल रही है, जब दोनों एक बार साथ पर डेट पर नजर आए थे। इस दौरान की दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। हालांकि इसके बाद मुनमुन ने वीडियो जारी कर अपना गुस्सा जाहिर किया था और बताया था कि वो किसी के साथ रिश्ते में नहीं हैं।

गौरतलब है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में मुनमुन दत्ता ने बबीता जी का किरदार निभाया था। जबकि राज अनादकट ने जेठालाल के बेटे टप्पू का किरदार निभाया था। फिलहाल राज इस शो को छोड़ चुके हैं, जबकि बबीता जी अब भी इस शो का हिस्सा हैं।