Bhojpuri hot Video :  नम्रता मल्ला ने मचाया बवाल, डांस देख लोग बोले- आज तो मार ही डालोगी

नम्रता मल्‍ला के साथ शिल्पी राज भी नजर आ रही हैं। दोनों काली साड़ी और काले ब्‍लाउज में जबरदस्‍त लग रही हैं। गाने की एक और अच्‍छी बात यह है‍ कि यह खूबसूरती की तारीफ तो है, पर इसमें अश्‍लीलता नहीं है।
 

Bhojpuri Song Video :  भोजपुरी सिनेमा की बोल्ड एक्ट्रेस नम्रता मल्ला अपनी खूबसूरती और बोल्डनेस के लिए जानी जाती है। इन दिनों नम्रता मल्ला का नया गाना 'करिया ब्लाउज' धूम मचा रहा है। इस गाने को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 


गाना 'करिया ब्लाउज' की खास बात यह भी है कि इसके म्‍यूजिक वीडियो में नम्रता मल्‍ला के साथ शिल्पी राज भी नजर आ रही हैं। दोनों काली साड़ी और काले ब्‍लाउज में जबरदस्‍त लग रही हैं। गाने की एक और अच्‍छी बात यह है‍ कि यह खूबसूरती की तारीफ तो है, पर इसमें अश्‍लीलता नहीं है।

शिल्पी राज कहती हैं, 'यह गाना लड़कियों की खूबसूरती का मैटर है। कौन नहीं चाहता है कि वो खूबसूरत दिखे, वो भी जब आप किसी शादी जैसे समारोह में जा रहे हों। लगन का टाइम हो। मैं अपने चाहने वालों से अपील करूंगी कि वो इस गाने को ढेर सारा प्‍यार दें।


'करिया ब्लाउज' गाने के गीतकार विजय चौहान हैं। जबकि इसका म्‍यूजिक सत्येन्द्र जी ने कम्‍पोज किया है। म्‍यूजिक वीडियो में नम्रता मल्ला के साथ लोकेश सहनी भी नजर आ रहे हैं। कोरियोग्राफर लोकेश सहनी की है।


गाने के बोल कुछ इस तरह हैं, 'बर बरियात में जईसे मरकरिया सोभेला, मोर गोर बदनिया प ब्लाउज करिया सोभेला। शीशा के सोझा जब हम जानी, रूपवा के देखि मने में मुस्कानी। ऊंचे रे गगनवा में जईसे बदरिया सोभेला, मोर गोर बदनिया प ब्लाउज करिया सोभेला। करिया में अलगे खूबी बावे, इहे कलर पियवो मन भावे। विजय के फेस प जईसे कला डढ़िया सोभेला, मोर गोर बदनिया प ब्लाउज करिया सोभेला।