Bhojpuri Song Video :  आम्रपाली दुबे का ऐसा अंदाज देख डोला फैंस का दिल... देखें वीडियो

Bhojpuri Song Video: Amrapali Dubey is a strong and famous actress of Bhojpuri world, her videos and films go viral on social media like a bullet as soon as they are released.

 

Bhojpuri Song Video : आम्रपाली दुबे भोजपुरी वर्ल्ड की तगड़ी ओर मशहूर अदाकार है, उनके वीडियो और फिल्मे रिलीज होते ही गोली की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते है। वह ज भी इन मशहूर गाने पर जबरदस्त ठुमके लगती है तो सभी को अपना दीवाना बना लेती है। इस बला की खूबसूरती का यह अंदाज थोड़ा अलग  है।


साल 2018 में रिलीज फिल्‍म 'निरहुआ हिंदुस्‍तानी 3' के गाने 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' में आम्रपाली का मराठी अंदाज देखने को मिलता है। यूपी पैदा हुईं आम्रपाली ने TV की दुनिया में नाम कमाने के बाद भोजपुरी फिल्‍मो में कदम रखा था । 


मंजुल ठाकुर के डायरेक्‍शन में बनी 'निरहुआ हिंदुस्‍तानी 3' में आम्रपाली दुबे के साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ भी अपना निभा रहे हैं। यह भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्‍म है। गाने के सीक्‍वेंस में निरहुआ पहली बार आम्रपाली से मिलते हैं। वह मुंबई में एक बेहतरीन डांसर हैं और उनका नाम चंपा है।

'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' गाने को कल्‍पना ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। गीत के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं, जबकि इसका म्‍यूजिक रजनीश मिश्रा ने कम्‍पोज किया है।


 गाने में आम्रपाली दुबे को मराठी नथ, कानों में बाली और मांगटीका सजाए हुए दिख रही हैं। उन्‍होंने मराठी अंदाज में ही नारंगी साड़ी भी पहनी है। 

 'निरहुआ हिंदुस्‍तानी 3' फिल्‍म में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे के अलावा शुभी शर्मा, संजय पांडेय, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी और आशीष शेंद्रे भी लीड रोल में हैं।