पवन सिंह और श्वेता महारा ने जमकर की मस्ती, देखे वीडियो
 

Bhojpuri Holi Geet 2024:पवन सिंह के साथ वीडियो में श्वेता महारा हैं। दोनों के लुक्स की बात करें तो पवन सिंह ने कलरफुल टीशर्ट के ऊपर व्हाइट शर्ट और पैंट पहनी है। वहीं श्वेता महारा ने रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन में लहंगा पहना है। दोनों के चेहरे पर रंग लगा हुआ है। वो जहां डांस करते हैं वहां आस-पास थाली में गुलाल रखा हुआ है।
 
 

Jagruk Youth News, हर साल होली से पहले भोजपुरी के बड़े एक्टर्स अपना नया गाना रिलीज करते हैं जो कि खूब सुना जाता है। हाल ही में खेसारी लाल यादव ने अपने दो गाने रिलीज किए थे। अब पवन सिंह की बारी है। उनका म्यूजिक वीडियो ‘रंग ठोपे ठोप‘ 14 फरवरी 2023 को लॉन्च कर दिया गया जो कि यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

वीडियो को जिस तरह से हाथों हाथ लिया गया उसे देखने के बाद इसमें थोड़ी भी गुंजाइश नहीं है कि यह होली का हिट गाना होने वाला है। खबर लिखे जाने तक इसे 18 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। पवन सिंह ने जब टीजर रिलीज किया था तब उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘किंग इज बैक।‘ गाने के रिस्पॉन्स को देखें तो वाकई भोजपुरी के इस किंग ने धमाकेदार वापसी की है।

पवन सिंह के साथ वीडियो में श्वेता महारा हैं। दोनों के लुक्स की बात करें तो पवन सिंह ने कलरफुल टीशर्ट के ऊपर व्हाइट शर्ट और पैंट पहनी है। वहीं श्वेता महारा ने रेड और व्हाइट कॉम्बिनेशन में लहंगा पहना है। दोनों के चेहरे पर रंग लगा हुआ है। वो जहां डांस करते हैं वहां आस-पास थाली में गुलाल रखा हुआ है। इस गाने को पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह ने गाया है। लिरिक्स आशुतोष तिवारी के हैं और म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशुं सिंह हैं।

​​​​​​​