सिविल जज जूनियर का कमरे में लटका मिला शव

घटना बदायूं जिले की है। जानकारी के अनुसार मऊ निवासी ज्योत्सना राय बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात थीं। एक साल पहले ही उनका तबादला अयोध्या से बदायूं हुआ था। ज्योत्सना राय बदायूं के सरकारी आवास में अकेली रहती थीं, उनकी शादी नहीं हुई थी। ज्योत्सना राय रोजाना समय से दफ्तर पहुंच जाती थीं।

 

बदायूं। सरकारी आवास में शनिवार सुबह सिविल जज की लाश फंदे से लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस अधिकारियों और फोरेंसिक की टीम जांच पड़ताल में जुड़ गई है। घटना बदायूं जिले की है। जानकारी के अनुसार मऊ निवासी ज्योत्सना राय बदायूं में सिविल जज जूनियर डिवीजन के पद पर तैनात थीं। एक साल पहले ही उनका तबादला अयोध्या से बदायूं हुआ था। ज्योत्सना राय बदायूं के सरकारी आवास में अकेली रहती थीं, उनकी शादी नहीं हुई थी। ज्योत्सना राय रोजाना समय से दफ्तर पहुंच जाती थीं।


शनिवार सुबह जब वह 10ः30 बजे तक अपने कार्यालय नहीं पहुंची तो एक कर्मचारी उनके आवास पर देखने गया।कर्मचारी का कहना है कि उसने काफी आवाज दी और बेल भी बजाई लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसने अपने सीनियर अधिकारियों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

जानकारी मिलते ही जिला जज और एसएसपी के साथ कई न्यायिक अधिकारी तुरंत उस सरकारी आवास पर पहुंचे। दरवाजा तोड़कर पुलिस की टीम जब आवास के अंदर पहुंची तो कमरे में फंदे से लटकता ज्योत्सना राय का शव मिला।

फॉरेंसिक की टीम भी जांच पड़ताल करने के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों की टीम फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है। बड़ी संख्या में न्याय कमी वकील और पुलिस फिलहाल मौके पर मौजूद हैं। मामले की जांच की जाएंगी।