गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, इन जिलों जानें कब मिलेगी लू से राहत
 

आईएमडी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आज से लेकर अगले चार दिनों तक भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।

 

Heatwave Alert : इन जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, जानें : दिल्ली एनसीआर समेत पूरे देश में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजधानी का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। देश के सात शहरों में 47 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अभी गर्मी और सताएगी। आइए जानते हैं कि लोगों को लू से कब राहत मिलेगी?

IMD का रेड अलर्ट

आईएमडी ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आज से लेकर अगले चार दिनों तक भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है।


दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सबसे ज्यादा 47.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मुंगेशपुर में अधिकतम पारा 47.7 डिग्री और पीतमपुरा में 47 डिग्री सेल्सियस रहा।

इन राज्यों में पड़ रही भीषण गर्मी

आईएमडी के अनुसार, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश, बिहार, गुजरात एवं उत्तरी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। पंजाब, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में गर्मी का सितम जारी रहेगा, जहां 23 मई को हीटवेव चलने की संभावना है।