Heatwave Alert  : इन जिलों में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट, जानें

दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्रमुख मौसम विज्ञान केंद्र में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य से तीन डिग्री अधिक है और इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है।
 

नई दिल्ली।  मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को बाड़मेर और कानपुर में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुरेंद्रनगर (गुजरात), दिल्ली के रिज इलाके में तापमान 45.5 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, लुधियाना में 45.2 तो ग्वालियर में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया।


 दिल्ली में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को इस मौसम का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया और पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आईएमडी ने अगले दो दिनों में दिल्ली के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने का अनुमान जताते हुए श्रेड अलर्टश् जारी किया। मुंगेशपुर में शनिवार को अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद नजफगढ़ में 46.7 डिग्री सेल्सियस, पीतमपुरा में 46.2 डिग्री सेल्सियस, पूसा में 46 डिग्री सेल्सियस, आयानगर में 45.2 डिग्री सेल्सियस और पालम में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी


दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्रमुख मौसम विज्ञान केंद्र में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य से तीन डिग्री अधिक है और इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान है। मौसम विभाग ने रविवार के लिए अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशरू 44 और 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।

पांच राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

 देश के अधिकांश हिस्सों में जहां भीषण गर्मी पड़ रही है वहीं, कुछ राज्यों में झमाझम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 19 मई से 22 मई के दौरान मेघालय, आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी एंव कराईकल, केरल और माहे में  झमाझम बारिश हो सकती है। यहां पर  (115.5-204.5 मिलीमीटर)  वर्षा होने की संभावना है। जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी एंव कराईकल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां  204.5 मिलीमीटर से अधिक बारिश होने की संभावना है।