Monsoon News : यूपी सहित इन जिलों में आज होगी बारिश, जानें क्या है अपडेट

IMD के अनुसार अगले 2-3 दिन में मानसून पूरे उत्तर प्रदेश में छा जाएगा। वहीं अगले 7 दिनों तक सूबे में मूसलाधार बारिश होगी। आज मानसून यूपी की राजधानी लखनऊ में भी दस्तक देने वाला है।  IMD ने यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
 

Monsoon News :  उत्तर प्रदेश को बेहद बेसब्री से मानसून का इंतजार था। अब ये इंतजार खत्म हो चुका है। मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड के रास्ते मानसून ने यूपी में एंट्री कर ली है। बीती रात को मानसून यूपी के ललितपुर पहुंचा, जहां 12 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। इसी के साथ आस-पास के इलाकों में भी भारी बरसात देखने को मिली। अलीगढ़ में 102 मिलीमीटर बारिश  हुई है।


Monsoon News : UP में होगी झमाझम बारिश


IMD के अनुसार अगले 2-3 दिन में मानसून पूरे उत्तर प्रदेश में छा जाएगा। वहीं अगले 7 दिनों तक सूबे में मूसलाधार बारिश होगी। आज मानसून यूपी की राजधानी लखनऊ में भी दस्तक देने वाला है।  IMD ने यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस लिस्ट में लखनऊ, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच समेत पूर्वी यूपी के कई जिले शामिल हैं।

Monsoon News ​​​​​​​: दिल्ली में मौसम रहेगा कूल-कूल


दिल्ली एनसीआर बेशक अभी भी मानसून की राह ताक रहा है। मगर प्री मानसून बारिश के कारण दिल्ली को भी गर्मी से राहत मिल सकती है। IMD के अनुसार 30 जून तक दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।


Monsoon News ​​​​​​​: दिल्ली NCR एनसीआर में कब आएगा मानसून?


मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में मानसून आने की सटीक तारीख नहीं बताई है। मगर यूपी में मानसून की एंट्री दिल्ली के लिए भी गुड न्यूज है। यूपी के रास्ते मानसून दिल्ली एनसीआर पहुंचेगा। वहीं अरब सागर की तरफ से आने वाली मानसूनी हवाएं राजस्थान के रास्ते दिल्ली में दस्तक देंगी। IMD के अनुसार जून के आखिर तक मानसून पूरे देश में छाने की संभावना है।