Ram Mandir Pran Pratishtha LIVE : अयोध्या सजी, खत्म हुआ सदियों का इंतजार
 

Ram Mandir Pran Pratishtha Live : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महज कुछ ही घंटों का समय बाकी है। इससे पहले शुभ संस्कारों की शुरुआत मंगलवार 16 जनवरी को ही हो गई थी, जो 21 जनवरी रविवार तक जारी रहीं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के लिए 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड (12:29:08-12:30:32) का मुहूर्त चुना गया है।

 

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महज कुछ ही घंटों का समय बाकी है।

राम नगरी कही जाने वाले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में VVIP मेहमानों का आना रविवार से ही शुरू हो गया था।

प्रवेशिका पर बने QR code के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश संभव हो पाएगा।'

Ram Mandir Pran Pratishtha Live : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महज कुछ ही घंटों का समय बाकी है। इससे पहले शुभ संस्कारों की शुरुआत मंगलवार 16 जनवरी को ही हो गई थी, जो 21 जनवरी रविवार तक जारी रहीं। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के लिए 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड (12:29:08-12:30:32) का मुहूर्त चुना गया है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने पोस्ट किया था, 'प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में आमंत्रित महानुभावों के लिए जानकारी: भगवान श्री रामलला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा उत्सव में प्रवेश केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा जारी की गई प्रवेशिका के माध्यम ही संभव है। केवल निमंत्रण पत्र से आगंतुकों को प्रवेश सुनिश्चित नहीं हो पाएगा। प्रवेशिका पर बने QR code के मिलान के पश्चात ही परिसर के प्रवेश संभव हो पाएगा।'

राम नगरी कही जाने वाले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में VVIP मेहमानों का आना रविवार से ही शुरू हो गया था। करीब 7000 गणमान्य अयोध्या में इस खास समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले ट्रस्ट ने जानकारी दी थी, 'गर्भ-गृह में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पूर्ण होने के बाद, सभी साक्षी महानुभावों को दर्शन कराया जाएगा।' ट्रस्ट के अनुसार, समारोह के अनुष्ठान की सभी प्रक्रियाओं का समन्वय, समर्थन और मार्गदर्शन करने वाले 121 आचार्य होंगे। श्री गणेशवर शास्त्री द्रविड़ सभी प्रक्रियाओं की निगरानी, समन्वय और दिशा-निर्देशन करेंगे, तथा काशी के श्री लक्ष्मीकांत दीक्षित मुख्य आचार्य होंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घर पर ही की पूजा-अर्चना


उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले आवास पर ही रामलला की पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, 'जिस पल, जिस क्षण और जिस दिन की लंबे समय से प्रतीक्षा थी, वर्षों से इंतजार था आज वो इंतजार समाप्त हो रहा है। भगवान राम अपने जन्मस्थान पर विराजित हो रहे हैं... आज एक ऐसा दिन है जिसकी हर राम भक्त हमेशा प्रतीक्षा कर रहा था।'

अयोध्या पहुंचे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ


 उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी सज चुकी है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कुछ ही घंटों का समय बाकी है। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी राम मंदिर पहुंच चुके हैं। उन्होंने अयोध्या पहुंचे लोगों का स्वागत किया। खबर है कि रविवार रात कड़कड़ाती ठंड में ही सीएम आदित्यनाथ पैदल ही राम मंदिर में तैयारियों का जायजा लेने पहुंच गए थे।


 मेक्सिको का पहला राम मंदिर


 एक ओर जहां अयोध्या में नए मंदिर में रामलला विराजमान होने जा रहे हैं। वहीं, हजारों किमी दूर मेक्सिको में भी पहला राम मंदिर स्थापित हो गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, मेक्सिको के कीरेतारो शहर में नया राम मंदिर तैयार किया गया है। भारत में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले भारतीयों ने यहां पूजा-अर्चना की।

 श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि अब सभी मुश्किलें खत्म हो जाएंगी। उन्होंने कहा, '...सबकुछ अच्छे से हो रहा है। राम भक्त जो चाहते थे, आज पूरा हो रहा है...। जैसे ही रामलला विराजमान होंगे... सभी परेशानियां खत्म हो जाएंगी...।' प्राण प्रतिष्ठा 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड के बीच हो सकती है।