Video : लड़के का मुंह काला करने के बाद जूते-चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया, ये था मामला

मामला यूपी के बदायूं का है। जानकारी के अनुसार लड़के को प्रेम संबंध में युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया। उसका मुंह काला करके गांव में घुमाया गया।
 

बदायूं। सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से चल रही है। गांव के एक लड़के को सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि उसने अपनी पसंद की गांव की लड़की से कोर्ट मैरिज कर ली थी। लव रिलेशन रखने की वजह से लड़के के साथ अमानवीयता हुई है।

मामला यूपी के बदायूं का है। जानकारी के अनुसार लड़के को प्रेम संबंध में युवक को खंभे से बांधकर पीटा गया। उसका मुंह काला करके गांव में घुमाया गया। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में चार मई को ये घटना घटी थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है। प्रेमिका के परिजनों ने युवक का मुंह काला किया और जूते-चप्पल की माला पहनाई। इसके बाद उसे पूरे गांव में घुमाया गया। 

लड़के ने 4 महीने पहले ही गांव की महिला के साथ हिमांचल में जाकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। गांव के लोगों ने बहाने से युवक और महिला को बुलाया था, उसके बाद लड़के के साथ करतूत की। 5 मई को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की थी। वीडियो वायरल होने पर और धाराएं बढ़ाने की तैयारी है।


खबर का स्त्रोत-एजेंसी