देश के हर एक व्यक्ति की जिंदगी राजनीति से ही तय होती है : CM मान 
 

जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा की नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति कभी सफल नहीं हो सकती है। पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है, लेकिन यहां नफरत का बीज को बोया नहीं जा सकता है।
 

जालंधर : पश्चिम विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रहे हैं। सीएम मान इन दिनों AAP के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के साथ मिलकर रोड शो और रैलियों कर रहे हैं। इसी के तहत सीएम मान ने गुरुवार को भी मोहिंदर भगत के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। यहां उन्होंने संबोधन के दौरान मोहिंदर भगत को कैबिनेट मंत्री बनाने का संकेत दिया। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथ लिया है।



जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम मान ने भाजपा पर वार करते हुए कहा कि पंजाब में भाजपा की नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति कभी सफल नहीं हो सकती है। पंजाब की धरती बहुत उपजाऊ है, लेकिन यहां नफरत का बीज को बोया नहीं जा सकता है। पंजाब के लोग गुरुपर्व से लेकर ईद, दिवाली और क्रिसमस सब एक साथ मिलकर सेलिब्रेट हैं। उन्होंने आगे कहा कि यहां किसी की किसी के साथ कोई लड़ाई नहीं है। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि राजनीति बुरी नहीं है। इसमें बुरे लोगों की संख्या काफी ज्यादा और यहीं इसकी समस्या है।


इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि देश के हर एक व्यक्ति की जिंदगी राजनीति से ही तय होती है, यहां तक ​​कि आप रात में क्या खाते हैं यह भी राजनीति से ही तय होता है। इसलिए राजनीति से दूर भागना बहुत मुश्किल है। भागने से अच्छा है कि आप लोग राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लें और बदलाव लाएं। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब कई नौजवान लोग उनके पास आते हैं और AAP के साथ काम करना चाहते हैं।