PSEB 10th Result : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी, अदिति बनीं टॉपर

PSEB 10th Result : पहले तीन स्थानों पर लड़कियां रही हैं। लुधियाना के स्कूल तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी की अदिति ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की अलीशा शर्मा रही है। तीसरे स्थान पर बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर रहीं। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। 
 

PSEB 10th Result: चंडीगढ़ : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) की ओर से 10वीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। इस बार का पास प्रतिशत 97.24 फीसदी रहा है। इस बार भी परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। 

लुधियाना के स्कूल की दो छात्राएं बनीं टॉपर


पहले तीन स्थानों पर लड़कियां रही हैं। लुधियाना के स्कूल तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमलापुरी की अदिति ने टॉप किया है। दूसरे स्थान पर इसी स्कूल की अलीशा शर्मा रही है। तीसरे स्थान पर बाबा बकाला की करमनप्रीत कौर रहीं। इस बार भी रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। 


ग्रामीण क्षेत्रों का बेहतर प्रदर्शन


इस बार दसवीं में 98.11 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत 96.47 रहा। ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों का परिणाम 97.58 फीसदी रहा। यह अर्बन एरिया के 96.60 फीसदी से अधिक है। पिछले साल दसवीं का परिणाम 97.54 फीसदी रहा था।

एक हफ्ते बाद मिलेगी डीएमसी

बोर्ड के अनुसार इसके लिए विद्यार्थियों को www.pseb.ac.in पर लॉगिन करना होगा। इस संबंध में बोर्ड के सचिव अविकेश गुप्ता ने बताया कि नतीजे जारी कर दिए गए हैं। पीएसईबी ने आज नतीजे घोषित किए हैं।