संभल में अखिलेश ने जनसभा को किया संबोधित जानें क्या-क्या कहा...

संभल जिले में आयोजित चुनावी रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बबराला से समाजवादियों को बड़ी ताकत मिलती है। दो चरणों के चुनाव में भाजपा को जनता ने नकार दिया है। उनके चुनावी नारे की अब हवा निकल चुकी है।
 

संभल। संभल लोकसभा में सपा नेता अखिलेश यादव ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों और गरीबों के आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन उनके लिए कुछ नहीं किया। देश में भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।

संभल जिले में आयोजित चुनावी रैली में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बबराला से समाजवादियों को बड़ी ताकत मिलती है। दो चरणों के चुनाव में भाजपा को जनता ने नकार दिया है। उनके चुनावी नारे की अब हवा निकल चुकी है।

तीसरा चरण भी उनका सफाया करने जा रहा है। भाजपा के लोग कहते थे कि किसानों और गरीबों की आय दोगुनी कर देंगे वह उनकी जमीन छीन लेना चाहते थे। वही लोग तीन काले कानून लाए थे।


किसानों के आंदोलन के चलते कानून वापस लेने पड़े लेकिन लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। अखिलेश ने कोविड वैक्सीन को लेकर भी भाजपा पर हमला बोला।