Amroha News : बारिश के बीच नमाजियों ने ईदगाह पर पढ़ी नमाज

Amroha News: जनपद में सुबह से हो रही बारिश के बीच नमाजियों ने नमाज पढ़ी
 

Amroha News: जनपद में सुबह से हो रही बारिश के बीच नमाजियों ने नमाज पढ़ी। खासी परेशानी उठाते हुए जलभराव के बीच से होकर ईदगाहों तक पहुंचे चंद मुस्लिमों ने ही वहां ईद की नमाज पढ़ी। अधिकांश लोगों ने घरों के आसपास मस्जिदों में ही ईद की नमाज पढ़ी।


अमरोहा ईदगाह पर ईद की नमाज गुरुवार सुबह सात बजे हुई। वहीं नमाज से पहले तेज बरसात शुरू हो गई। नतीजा अधिकांश मुस्लिम शहर से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित ईदगाह तक नहीं पहुंच सके। यहां तैनात पुलिसकर्मी भी बारिश से बचाव के लिए छाता लगाए रहे।

अधिकांश लोगों ने अपने घरों के आसपास की मस्जिदों में ही नमाज पढ़ी। बारिश के बाद हुए जलभराव ने निकाय प्रशासनों के जलभराव से निजात दिलाने के दावों की पोल भी खोल दी। वहीं नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हुआ जो अगले दो से तीन दिनों तक जारी रहेगा। वहीं जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये थे।