Amroha News : अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सिपाही ने खुद को मारी गोली  

यूपी पुलिस के सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आबाज सुनते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये।
 

अमरोहा। मुबारक हुसैन  

अमरोहा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतज़ार कर रहे यूपी पुलिस के सिपाही ने सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आबाज सुनते ही स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। सिपाही की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को दे दी। पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। 

घटना अमरोहा रेलवे स्टेशन की है।  जानकारी के अनुसार अमरोहा के जोया कस्बे निवासी तय्यब  यूपी पुलिस में सिपाही है। वर्तमान में इनकी तैनात बागपत जिले में है। रेलवे स्टेशन पर किसी  ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान सरकारी राइफल से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई। 

खबर अपडेट की जा रही है।