Amroha News : हसनपुर में बारिश से किसान का मकान गिरा

हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर बाटुपुरा में भारी बारिश के चलते किसान का मकान भर भराकर गिर गया। जिसके नीचे दबकर किसान का एक मवेशी भी घायल हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। 
 

अमरोहा । जनपद की हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव फतेहपुर बाटुपुरा में भारी बारिश के चलते किसान का मकान भर भराकर गिर गया। जिसके नीचे दबकर किसान का एक मवेशी भी घायल हो गया। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजे की गुहार लगाई है। 

बता दें कि हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर बाटुपुरा में किसान राधे का परिवार रहता है। बीती रात्रि वह अपने घर के आंगन में सोए हुए थे। इस दौरान मंगलवार की सुबह हुई तेज बारिश से किसान का मकान भर भराकर गिर गया। जिसके नीचे एक मवेशी दबकर घायल हो गया। वही मकान के गिरने से किस को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की गुहार लगाई है।