Amroha News : 20 दिन भी नहीं चला प्रेम विवाह, युवती नहीं उठाया खौफनाक कदम

ढबारसी निवासी युवक का रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीस दिन पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों में किसी बात को लेकर अनबन होनी शुरू हो गई!
 

Amroha News : एक खबर हैरान कर देने वाली है परिजनों के बिना शादी करना युवती को महंगा पड़ गया है। ढबारसी निवासी युवक ने बीस दिन पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। इससे नाराज होकर युवती ने जान देने की कोशिश की। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

ढबारसी निवासी युवक का रहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीस दिन पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही दोनों में किसी बात को लेकर अनबन होनी शुरू हो गई!
बुधवार को भी दोनों में कहासुनी हुई थी। इसके नाराज होकर प्रेम विवाह करने वाली युवती ने आत्महत्या करने की कोशिश की।

हालत बिगड़ने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।मामले की देर रात तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि यदि कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।