धनतेरस से पहले इन राशियों की चमकेंगी किस्मत, दोनों हाथ से बटोरेंगे पैसे

धनतेरस का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस बार धनतेरस का पर्व किन पांच राशियों के जातकों के लिए वरदान साबित हो सकता है।
 
Dhanteras 2024

Photo Credit: facbook

Jagruk Youth News, 20 october 2024, Amroha , पंडित केशव शर्मा प्रभाकर के अनुसार कार्तिक माह में आने वाली कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। मान्यता है कि धनतेरस के दिन समुद्र मंथन से धन्वंतरि जी अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसी वजह से इस दिन धन की देवी माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर के साथ धन्वंतरि जी की पूजा का विधान है।


हालांकि इस बार धनतेरस का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन त्रिग्रही योग, त्रिपुष्कर योग, इंद्र योग, वैधृति योग और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस बार धनतेरस का पर्व किन पांच राशियों के जातकों के लिए वरदान साबित हो सकता है।

कर्क राशि
इस साल धनतेरस पर बने 5 दुर्लभ योग से कर्क राशि के जातकों को विशेष लाभ प्राप्त होने की संभावना है। धन की देवी माता लक्ष्मी और कुबेर जी के आशीर्वाद से कारोबारियों को अपार धन की प्राप्ति हो सकती है। दुकानदारों की बिक्री में इजाफा होने से मुनाफा भी बढ़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा छात्रों को भी माता से मनचाही चीज उपहार के रूप में मिल सकती है।


तुला राशि
धनतेरस पर बने इन दुर्लभ योग से तुला राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। कारोबारियों की यात्राएं सफल रहेंगी, जल्द ही कारोबार का विस्तार हो सकता है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे परिणाम हासिल होंगे। नौकरीपेशा जातक समय पर पुराने कर्ज चुका देंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। इसके अलावा कोर्ट-कचहरी के काम में सफलता मिलने की भी संभावना है।

धनु राशि
धनु राशि के जातक आने वाले दिनों में खुद को अधिक आत्मविश्वासी महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। कारोबार के विस्तार से जुड़ी योजनाएं समय पर पूरी होंगी, जिससे जल्द मोटा मुनाफा होगा। धनु राशि के जातकों का परिवार के सदस्यों के साथ चल रहा वाद-विवाद खत्म होगा। इसी के साथ मैरिड लाइफ में भी आने वाले दिनों में खुशियां बढ़ेंगी।


डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Jagruk Youth news इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Edited By  Babita Devi

यह भी पढ़ें- 

दिवाली पर इन महिलाओं को मिलेगा मुफ्त गैस-सिलेंडर, जानें क्या है स्कीम

Bhojpuri Video : आधी रात में किया रोमांस, देखें Video

इस बार दिवाली पर रहेंगी इतने दिनों का अवकाश, शिक्षा विभाग ने जारी किये आदेश

From Around the web