Rashifal : नये साल पर 4 ग्रह चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों को होगा फायदा, बढ़ेगी धन-संपत्ति

नया साल मेष राशि के जातकों के लिए यादगार रहने वाला है। लव लाइफ में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने से उन्हें अच्छे से जानने का चांस मिलेगा। इसके अलावा आप अपने पार्टनर और घरवालों के साथ विदेश घूमने के लिए भी जा सकते हैं।
 
Shani Gochar 2024

Photo Credit: Shani Gochar 2024

Jagruk Youth News, New Delhi,  Vakri 2025:  जब कोई ग्रह अपनी नीच की राशि में वक्री अवस्था में होता है, तो उस समय लोगों पर शुभ प्रभाव पड़ता है। साल 2025 में शनि, शुक्र, बुध और गुरु ग्रह वक्री होंगे, जिसके कारण कुछ राशियों को विशेष लाभ होने की संभावना है। चलिए जानते हैं अगले साल किस दिन और किस समय ये 4 ग्रह उल्टी चाल चलेंगे।

कब-कब ग्रह चलेंगे उल्टी चाल?

  • शुक्र वक्री- 2 मार्च 2025, रविवार को सुबह 06:04 मिनट पर
  • बुध वक्री- 15 मार्च 2025, शनिवार को दोपहर 12:15 मिनट पर
  • शनि वक्री- 13 जुलाई 2025, रविवार को सुबह 09:36 मिनट पर
  • गुरु वक्री- 11 नवंबर 2025, मंगलवार को देर रात 10:11 मिनट पर


मेष राशि


नया साल मेष राशि के जातकों के लिए यादगार रहने वाला है। लव लाइफ में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने से उन्हें अच्छे से जानने का चांस मिलेगा। इसके अलावा आप अपने पार्टनर और घरवालों के साथ विदेश घूमने के लिए भी जा सकते हैं। जो लोग लंबे समय से नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में इजाफा होने की संभावना है। कारोबारियों के काम में दिन-रात प्रगति होगी। नए साल में अपनी दुकान खरीदने का सपना दुकानदारों का पूरा हो सकता है। उम्रदराज जातकों की सेहत आने वाले कुछ महीनों तक सही रहेगी।

कर्क राशि


नवग्रहों की विशेष कृपा से कर्क राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। जो काम लंबे समय से पेंडिंग थे, समय के साथ वो सभी पूर्ण हो जाएंगे। अपने नाम पर मकान व कार खरीदने का सपना बिजनेसमैन का जल्द पूरा हो सकता है। कारोबारियों को मोटा मुनाफा होगा। जो लोग लंबे समय से किसी बीमारी के कारण परेशान हैं, उनकी सेहत में सुधार आने की संभावना है। अविवाहित जातक दोस्तों के साथ विदेश घूमने के लिए जा सकते हैं। पारिवारिक जीवन नए साल में खुशनुमा रहेगा।


वृश्चिक राशि


साल 2025 इस राशि के लोगों के लिए बेहद खास रहने वाला है। नवग्रहों की विशेष कृपा और भाग्य के साथ के कारण कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। 2025 के शुरुआत में कारोबारी अपने नाम पर घर खरीद सकते हैं। दुकानदारों की कुंडली में दुकान खरीदने का प्रबल योग बन रहा है। जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए लंबे समय से रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उन्हें आने वाले कुछ दिनों में ही खुशखबरी मिल जाएगी। हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है, उनके घर नया मेहमान आ सकता है। 30 से अधिक उम्र के जातकों की सेहत नए साल में अच्छी रहेगी।

From Around the web