Bhojpuri Gana 2025 : नए साल पर इस भोजपुरी गाने पर करें डांस
Jagruk Youth News, Bhojpuri Gana 2025 : भोजपुरी सिनेमा की यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे और जुबली स्टार दिनेश लाल निरहुआ का सुपरहिट गाना ‘मैरून कलर सड़िया’ है। इस गाने ने यूट्यूब पर ऐसा धमाल मचाया है कि इसके व्यूज गिनना मुश्किल हो गया है. दर्शकों को भोजपुरी संस्कृति की सादगी, मिठास और बुनावट पसंद है।
इस गाने को यूट्यूब चैनल वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी पर अपलोड किया गया है और अब तक इसके 21.6 करोड़ व्यूज हो चुके हैं. इसके न सिर्फ व्यूज हैं बल्कि 14 लाख से ज्यादा लाइक्स भी हैं और 25 हजार से ज्यादा कमेंट्स में लोग इसकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. यह गाना हर वर्ग के लोगों के दिलों को छूता है और दर्शक इसके गीतकार प्यारे लाल यादव, गायक, संगीतकार ओम झा और अभिनेताओं की जमकर तारीफ करते हैं.
इस भोजपुरी गाने पर करें डांस
‘मैरून कलर सदिया’ गाना भोजपुरी फिल्म ‘फसल’ का हिस्सा है, जिसमें दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे मुख्य भूमिका में हैं। इस गाने में खेती और किसानों के जीवन के संघर्ष और उत्सव को खूबसूरती से दर्शाया गया है। गाने की थीम कटाई के बाद की खुशी, नाच-गाना और त्योहारों की रौनक है। यह गाना न केवल मनोरंजन करता है बल्कि ग्रामीण भारत की संस्कृति और भावनाओं को भी जीवंत करता है।
गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भोजपुरी सिनेमा में उनकी जोड़ी बेजोड़ है. एक्टर्स की एक्टिंग और केमिस्ट्री ने गाने को और भी खास बना दिया है. आम्रपाली दुबे की सादगी और निरहुआ का आकर्षण दर्शकों को संगीत से बांधे रखता है.
गाने को भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सिंगर नीलकमल सिंह और कल्पना ने आवाज दी है. उनकी भावपूर्ण गायकी ने गाने में जान डाल दी है. वहीं गाने के साथ-साथ ओम झा द्वारा दिया गया म्यूजिक आपको थिरकने पर मजबूर कर देता है.
‘मैरून कलर सदिया’ जैसे गाने साबित करते हैं कि भोजपुरी सिनेमा तेजी से हर दिल पर राज करता है। इसकी बढ़ती लोकप्रियता उत्तर भारत, देश के अन्य हिस्सों और यहां तक कि विदेशों तक भी पहुंच रही है। ऐसे गाने भोजपुरी सिनेमा को नई पहचान दे रहे हैं. तो, अगर आपने अभी तक यह गाना नहीं देखा है, तो इसे देखें और भारतीय संस्कृति के रंग का अनुभव करें, जो सादगी और उत्सव से भरा है।