Bhojpuri Song: पवन सिंह और आकांक्षा पुरी की दमदार केमिस्ट्री, देखें वीडियो

पवन सिंह वाला गाना टिप्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने के वीडियो को पवन सिंह और कल्पना पटवारी ने आवाज दी है, रौशन सिंह विश्वास ने इसके बोल लिखे हैं और प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है। यह गाना 1993 में आई फिल्म ‘रंग’ का है। फिल्म में दिव्या भारती और कमल सदाना ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
 
Bhojpuri Song

Photo Credit: facbook

Jagruk Youth News, New Delhi, Bhojpuri Song: पवन सिंह ने टीवी इंडस्ट्री में भोजपुरी की अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। फिलहाल पवन सिंह मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ रोमांटिक होते नजर आ रहे। पवन सिंह का गाना ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सिंगिंग और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. पवन सिंह के गाने लोगों को खूब पसंद आते हैं। आए दिन पवन सिंह का कोई न कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज होता रहता है।


इस गाने के वीडियो में पवन सिंह और आकांक्षा पुरी की दमदार केमिस्ट्री नजर आ रही है। लोगों को यह गाना इन दिनों काफी पसंद आ रहा है। उनके फैंस इस गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. भोजपुरी स्टार पवन सिंह का गाना ‘तुझे ना देखूं तो चैन’ एक बार फिर सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

इस गाने में पवन सिंह के साथ टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम आकांक्षा पुरी नजर आ रही हैं। गाने में पवन सिंह आकांक्षा के साथ रोमांटिक होते दिख रहे हैं और खूब डांस भी करते नजर आ रहे हैं। पवन सिंह और आकांक्षा की केमिस्ट्री देखने लायक है। गाने में आकांक्षा पुरी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पवन सिंह का अंदाज भी देखने लायक है।

पवन सिंह वाला गाना टिप्स भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने के वीडियो को पवन सिंह और कल्पना पटवारी ने आवाज दी है, रौशन सिंह विश्वास ने इसके बोल लिखे हैं और प्रियांशु सिंह ने संगीत दिया है। यह गाना 1993 में आई फिल्म ‘रंग’ का है। फिल्म में दिव्या भारती और कमल सदाना ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इसकी सिर्फ एक लाइन भोजपुरी गाने में ली गई है, जबकि बाकी बोल भोजपुरी में हैं। गाने को कुमार सानू और अलका याग्निक ने हिंदी में गाया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में ऐसे कई गाने देखने को मिल रहे हैं और बॉलीवुड से लिए गए हैं।

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस ओटीटी 2 में नजर आ चुकी हैं। इस शो में आकांक्षा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। आकांक्षा पुरी कई टीवी शो में काम कर चुकी हैं। उन्होंने ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में देवी पार्वती का किरदार निभाया था।

From Around the web