Bhojpuri Song : आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के बीच रोमांटिक सीन, देखें वीडियो

आम्रपाली, निरहुआ के अलावा सुशील सिंह, अंजना सिंह, संजय पांडे और मनोज टाइगर जैसे मशहूर कलाकार अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते हैं। फिल्म की कहानी में हर किरदार अहम योगदान देता है, जिससे यह दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती है।
 
Bhojpuri Song

Photo Credit: facbook

Jagruk Youth News, New Delhi,  Bhojpuri Song :  भोजपुरी फिल्म ‘मोकमा 0 किलोमीटर’ का पॉपुलर गाना ‘खोल दी केवड़िया भईल भोर’ दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। ससुराल की पृष्ठभूमि में इस गाने में दोनों के बीच दिखाया गया रोमांस जोश से भर देता है और एक प्यारी सी प्रेम कहानी को दर्शाता है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने एक बार फिर फैन्स को दीवाना बना दिया है।

Bhojpuri Song : आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के बीच रोमांटिक सीन

‘खोल दी केवड़िया भईल भोर’ गाना आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव के बीच रोमांटिक सीन की वजह से खास बन गया है। इसे राजेश-रजनीश ने कंपोज किया है और कल्पना और रजनीश ने अपनी मधुर आवाज से सजाया है। गाने में ससुराल का पारिवारिक माहौल और पति-पत्नी के बीच गहरे प्यार को बखूबी दिखाया गया है।


Bhojpuri Song : फिल्म की कहानी में हर किरदार अहम योगदान

इस फिल्म में आम्रपाली, निरहुआ के अलावा सुशील सिंह, अंजना सिंह, संजय पांडे और मनोज टाइगर जैसे मशहूर कलाकार अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते हैं। फिल्म की कहानी में हर किरदार अहम योगदान देता है, जिससे यह दर्शकों के दिलों में खास जगह बना लेती है।

आम्रपाली और निरहुआ की केमिस्ट्री न सिर्फ पर्दे पर बल्कि असल जिंदगी में भी चर्चा का विषय बनी रहती है। फैंस को इनकी जोड़ी इतनी पसंद है कि अक्सर इनके अफेयर की अफवाहें उड़ती रहती हैं। हालांकि सच तो ये है कि दिनेश लाल यादव शादीशुदा हैं और उनके बच्चे भी हैं।

Bhojpuri Song : भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली-निरहुआ की अलग पहचान

भोजपुरी सिनेमा में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जोड़ी सुपरहिट जोड़ी के तौर पर देखी जाती है। इनकी हर फिल्म और गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। बेहतरीन एक्टिंग और बेहतरीन केमिस्ट्री का नतीजा है कि ये जोड़ी हर बार नया जादू बिखेरती है। गाने का म्यूजिक और लिरिक्स इसे और यादगार बना देते हैं।

भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ की रोमांटिक जोड़ी बेमिसाल है। पर्दे पर इनका रोमांस हो या इनकी म्यूजिकल फिल्मों के गाने, ये जोड़ी हर बार दर्शकों का दिल जीत लेती है। गाना ‘खोल दी केवड़िया भइल भोर’ उनकी केमिस्ट्री और एक्टिंग का बेहतरीन उदाहरण है, जिसने हर भोजपुरी प्रेमी की प्लेलिस्ट में जगह बना ली है।

From Around the web