Haryanvi Dance Video 2025 : मुस्कान बेबी ने ठुमकों से लगाई आग
Haryanvi Dance Video 2025 : मुस्कान बेबी के नए डांस वीडियो में देखने को मिल रहा है। सोनोटेक डीजे सॉन्ग’ यूट्यूब चैनल ने मुस्कान का यह वीडियो 28 फरवरी को शेयर किया है, जिसमें वह हरियाणवी गाने ‘मेरा के नापेगा भरतार’ पर डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो कुछ ही घंटों में वायरल होने लगा।
एनर्जी और परफॉर्मेंस स्किल्स
हरियाणा के रागिनी कार्यक्रमों और बड़ी डांस प्रतियोगिताओं में मुस्कान बेबी एक जाना-पहचाना नाम हैं। उनकी एनर्जी और परफॉर्मेंस स्किल्स ने उन्हें दर्शकों के दिलों में खास जगह दिलाई है। इस बार भी उन्होंने अपने अनोखे अंदाज से दर्शकों को चौंका दिया।
Haryanvi Dance Video 2025 : मुस्कान पीले रंग की सलवार-कुर्ती में नजर आ रही
इस वीडियो में मुस्कान पीले रंग की सलवार-कुर्ती में नजर आ रही हैं, जिसमें वह एक छोटे से इवेंट में परफॉर्म कर रही हैं। खास बात यह है कि यहां कोई स्टेज नहीं है, बल्कि ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी बड़े कमरे में डांस कर रही हों।
Haryanvi Dance Video 2025 : हरियाणवी गाने ‘मेरा के नापेगा भरतार’
मुस्कान बेबी इस मशहूर हरियाणवी गाने ‘मेरा के नापेगा भरतार’ की धुन पर डांस करना शुरू कर देती हैं। जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, उनके डांस की गति और जोश भी बढ़ने लगता है। उनकी परफॉर्मेंस के दौरान आयोजक और आस-पास बैठे दर्शक थोड़ा असहज महसूस करते हैं, लेकिन मुस्कान की एनर्जी ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
गौरतलब है कि इस गाने के ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी ने परफॉर्म किया है। हालांकि मुस्कान बेबी ने अपने अलग अंदाज और आकर्षक मूव्स से इस गाने को एक अलग पहचान दी है।
Haryanvi Dance Video 2025 : वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल
मुस्कान बेबी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। दर्शकों ने उनकी एनर्जी और कॉन्फिडेंस को खूब सराहा। उनके डांस स्टाइल और एक्सप्रेशंस हर किसी का दिल जीत रहे हैं। हरियाणवी गानों और डांस का क्रेज दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है और मुस्कान बेबी जैसे कलाकार इस संस्कृति को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं। उनका यह वीडियो न सिर्फ दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है बल्कि हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री को एक नई दिशा भी दे रहा है।