पति ने लीक की बेडरूम वीडियो-फोटो, जानें नीरू कैसे बनीं राखी ​​​​​​​

राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने पहली शादी बिग बॉस 15 लोगों को अपने पति रितेश से सभी को मिलाया जिसे जान सभी हैरान हो गए। एक्ट्रेस का ये रिश्ता ज्यादा न चला और दोनों अलग हो गए। इसके बाद राखी ने हिंदू से मुस्लिम बन आदिल खान दुर्रानी संग गुपचुप निकाह किया।
 
Rakhi Sawant

Photo Credit: faacbook

Jagruk Youth News Desk, New DelhiRakhi Sawant Birthday: जैसे ही ड्रामा क्वीन का नाम लिया जाता है तो सब समझ जाते हैं कि बात राखी सावंत की हो रही है। एक्ट्रेस अपने काम से ज्यादा अपने विवादों की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। वो अच्छे से इस बात को जानती हैं कि आखिर लाइमलाइट में कैसे बने रह सकते हैं और इसका वो भरपूर फायदा भी उठाती हैं। आज राखी एक जाना पहचाना नाम है, लेकिन यहां तक आने के लिए उन्हें काफी संघर्ष भी करना पड़ा है। एक्ट्रेस ने अपनी स्ट्रगल लाइफ के बारे में कई बार बात की है। आइए आज हम भी राखी के बर्थडे के मौके पर उनके बारे में कुछ जान लेते हैं।

क्या है राखी का असली नाम


एक्ट्रेस इंडस्ट्री में राखी सावंत के नाम से ही फेमस हैं। लेकिन ये उनका असली नाम नहीं है। दरअसल उनका असली नाम नीरू भेड़ा है जो उनके पेरेंट्स ने रखा था। लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में राखी सावंत के नाम से अपनी पहचान बनाई। सावंत उनके दूसरे पिता का नाम था जिससे उनकी मां ने शादी की थी। फिर क्या था नीरू भेड़ा बन गईं राखी सावंत अगर उनके परिवार की बात करें तो वो बहुत गरीब थीं, और मुश्किल से उनके घर का गुजारा चलता था।


इंडस्ट्री के काले सच को किया उजागर
राखी सावंत ने एक पॉडकास्ट में खुद इंडस्ट्री के काले सच को उजागर किया। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में रेप जबरन नहीं होते बल्कि सहमति से होते हैं। उन्होंने कहा कि लड़कियां खुद गंदे से कपड़े पहनकर आती हैं और अपनी बॉडी का प्रदर्शन करती हैं। काम के बदले वो खुद डायरेक्टर के संग संबंध बनाती हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उससे भी डायरेक्ट ने काम के बदले गंदी डिमांड की थी, हालांकि कई बार उसे उनके सामने हार माननी पड़ी।

धर्म बदल रचाई दूसरी शादी


राखी सावंत अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने पहली शादी बिग बॉस 15 लोगों को अपने पति रितेश से सभी को मिलाया जिसे जान सभी हैरान हो गए। एक्ट्रेस का ये रिश्ता ज्यादा न चला और दोनों अलग हो गए। इसके बाद राखी ने हिंदू से मुस्लिम बन आदिल खान दुर्रानी संग गुपचुप निकाह किया।

जिसके लिए बदला धर्म उसी ने किया बदनाम


राखी आदिल के लिए हिंदू से मुस्लिम बनीं लेकिन आदिल ने उसी का फायदा उठाया। एक्ट्रेस ने एत इंटरव्यू में बताया था कि आदिल वो इंसान है जो किसी भी लड़की संग 6 महीने से ज्यादा नहीं रह सकता। वहीं उसने ये भी आरोप लगाया कि आदिल ने उसकी बेडरूम वाली वीडियो और फोटो लीक कवराई जिससे उसकी काफी बदनामी हुई।

From Around the web