Haryana Weather-Jagruk youth news-चंडीगढ़। प्रदेश में बीते दिन सूबे के कई जिलों में झमाझम बादल बरसे। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून के पहले आने से इस बार ज्यादा बारिश होगी। सामान्य तौर पर प्रदेश में 29 जून को मानसून की एंट्री होती है। इस बार यह 23-24 जून को ही आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक 2024 के जून महीने में हरियाणा में 29.3 मिमी बरसात हुई थी, जबकि आमतौर पर पूरे जून महीने में 55.3 मिमी बारिश होती है। वहीं अभी इस साल में 1 जून से 26 जून तक ही प्रदेश में 51.2 मिमी बारिश हो चुकी है।
Haryana Weather-जानें अगले 3 दिन कहां व कितनी होगी बारिश
28 जून यानि कल पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25-50ः बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक और भिवानी में 50-75ः और पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत और सोनीपत में भारी (75-100ः) बारिश की संभावना है। 29 जून को नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र और अंबाला में 50-75ः और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकूला व यमुनानगर में 75-100ः तक बारिश हो सकती है। 30 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50-75ः जबकि नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में 75-100ः तक बरसात की संभावना है।
Haryana Weather-बीते दिन तापमान में हुई बढ़ोतरी
हरियाणा के अधिकतम तापमान में गुरुवार को अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे गर्म जिला पलवल रहा। जिसका अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अंबाला में 8.8 डिग्री सेल्सियस की दर्ज की गई।