उच्च स्तरीय लोहगढ़ परियोजना विकास समिति के गठन को CM ने दी स्वीकृति

Haryana news, उच्च स्तरीय लोहगढ़ परियोजना विकास समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मामले मंत्री  मनोहर लाल समिति के मुख्य संरक्षक होंगे जबकि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी इसके अध्यक्ष होंगे।

 
cm

Photo Credit:

Jagruk Youth News, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी ने यमुनानगर जिले के लोहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक केंद्र के कार्य की प्रगति की निगरानी के लिए उच्च स्तरीय लोहगढ़ परियोजना विकास समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की है। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मामले मंत्री  मनोहर लाल समिति के मुख्य संरक्षक होंगे जबकि मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी इसके अध्यक्ष होंगे।

मुख्यमंत्री के ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह समिति के सदस्य सचिव होंगे। समिति के अन्य सदस्यों में पर्यटन एवं विरासत मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व कैबिनेट मंत्री  कंवर पाल, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव  राजेश खुल्लर, पूर्व सांसद  तरलोचन सिंह, सिख इतिहासकार एवं पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के पूर्व कुलपति डॉ. जसपाल सिंह, विरासत एवं पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव, हरियाणा राज्य जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष रणदीप सिंह जौहर, यमुनानगर के उपायुक्त, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक और सिग्मा समूह के अध्यक्ष  जगदीप एस. चड्ढा शामिल हैं।

From Around the web