दशहरे के दिन नहर में गिरी कार, 8 लोगों की मौत

हरियाणा के कैथल जिले में हुए हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक परिवार पूजा के लिए कार में सवार होकर मंदिर जा रहा था।

 
Kaithal in Accident 12 oct 2024

Photo Credit: news 24

Jagruk Youth News, 12 october 2024, Kaithal News :  दशहरे के दिन कार मुंदड़ी नहर में जा गिरी। जिसके कारण डीग गांव के रहने वाले लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। शनिवार सुबह कार के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ है। हादसे के बाद लोगों ने भी बचाव कार्यों में सहयोग किया।

हरियाणा के कैथल जिले में हुए हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक परिवार पूजा के लिए कार में सवार होकर मंदिर जा रहा था।

अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार अभी तक सिर्फ 7 ही लोगों की बॉडी मिली है। 15 साल की लड़की के शव की तलाश जारी है। जल्द ही शव को निकाल लिया जाएगा। कार चला रहा ड्राइवर बच गया है। जिसको इलाज के लिए कुंडली अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। कार में सवार होकर एक ही परिवार के 9 लोग गांव गुहणा में गुरु रविदास मंदिर में माथा टेकने के लिए रवाना हुए थे।


सुबह करीब पौने 9 बजे कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसारह हादसे के 10-15 मिनट बाद ही कार को निकाल लिया गया था। गाड़ी में सवार लोगों को बचाने के लिए भीड़ में से कुछ लोग नहर में कूद गए थे।


DSP डीएसपी ललित कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ड्राइवर को बचा लिया गया है। वहीं, अन्य 8 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, एक बच्ची का शव अभी तक नहीं मिला है। गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। जल्द शव को बरामद कर लिया जाएगा। हरियाणा पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Input ANI 

Edited By  Bhoodev Bhagalia

यह भी पढ़ें- 

Public holiday : कल से लगातार तीन दिन का अवकाश, बंद रहेंगे सभी स्कूल और बैंक

अगर आपके पास भी एक से ज्यादा बैंक अकाउंट तो जानें ले RBI का नया नियम

From Around the web