CM नायब सिंह सैनी कल अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 का करेंगे शुभारंभ

हरियाणा की लोक कला और संस्कृति की लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी कई विधाओं को संरक्षित करने का काम अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कर रहा है। इस महोत्सव में ढेरु गायन गाथा, बाजीगर कला और कच्ची घोड़ी जैसी लोक कलाओं को ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर देखा जा रहा है।
 
cm

Photo Credit:

Jagruk Youth News, चंडीगढ़। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 के मुख्य कार्यक्रमों का 5 दिसंबर को आगाज हो जाएगा। मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी कल अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2024 का शुभारंभ करेंगे। यह महोत्सव भारतीय संस्कृति और गीता के अमूल्य संदेश को विश्व मंच पर प्रस्तुत करने का एक भव्य आयोजन है।


हरियाणा की लोक कला और संस्कृति की लुप्त होने के कगार पर पहुंच चुकी कई विधाओं को संरक्षित करने का काम अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव कर रहा है। इस महोत्सव में ढेरु गायन गाथा, बाजीगर कला और कच्ची घोड़ी जैसी लोक कलाओं को ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर देखा जा रहा है।


इस महोत्सव से न केवल लोक संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास सरकार की तरफ से किया जा रहा है बल्कि लोक कलाकारों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

From Around the web