Haryanan News-लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां से लोगों का मन मोहा
Wed, 4 Dec 2024
कुरुक्षेत्र में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र को शिल्प और लोक कला केंद्र के रूप में एक अनोखी पहचान मिल रही है।
गीता स्थली कुरुक्षेत्र की गोद में देश की लगभग सभी राज्यों की लोक कला और संस्कृति समा गई है।
इस लोक कला और संस्कृति को देखने के लिए हर वर्ष लाखों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक कुरुक्षेत्र पहुंच रहे है।
पर्यटकों को ब्रह्मसरोवर के घाटों पर उतराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, असम, त्रिपुरा और लद्दाख आदि राज्यों के लोक नृत्यों की प्रस्तुतियां दी जा रही है।