चंडीगढ़ में बहुमंजिला होटल की बिल्डिंग ढही ​​​​​​​

बिल्डिंग में पहले ही दरारें आ गई थीं और एहतियात के तौर पर इसे खाली करा लिया गया था। इसके अलावा इस होटल की तरफ जाने वाले रास्ते को भी पुलिस ने बंद कर रखा था। इस वजह से हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
 
panjab news

Photo Credit: jagruk Youth News

Jagruk Youth News, चंडीगढ़,  चंडीगढ़ में रविवार रात एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें एक बिल्डिंग गिर गई। यह बिल्डिंग महफिल होटल की थी, जो चंडीगढ़ सेक्टर-17 में बना हुआ था। बताया जाता है कि बिल्डिंग में पहले ही दरारें आ गई थीं और एहतियात के तौर पर इसे खाली करा लिया गया था। इसके अलावा इस होटल की तरफ जाने वाले रास्ते को भी पुलिस ने बंद कर रखा था। इस वजह से हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।


जानकारी के मुताबिक होटल के अंदर काम चल रहा था। इसी दौरान इसके तीन पिलर्स में दरारें आ गई थीं। सिर्फ इतना ही नहीं, इसके आस-पास की बिल्डिंगों में भी झटके महसूस किए गए थे। इससे वहां के लोगों में दहशत फैल गई थी। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया था और पुलिस इस तरफ जाने वाले सभी रास्तों को बंद करा दिया गया था।


इसके अलावा बिल्डिंग को भी खाली करा लिया गया था। बताया जाता है कि कुछ अधिकारियों ने इस बिल्डिंग का निरीक्षण किया था। लेकिन इन अफसरों ने किसी तरह का कोई खतरा नहीं बताया था। अब बिल्डिंग गिर जाने के बाद इन अफसरों के दावे पर सवाल उठाया जा रहा है।

From Around the web