विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और कर्मचारी इस मंदिर का स्तंभ है
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और कर्मचारी इस मंदिर का स्तंभ है। किसी भी संस्थान की नींव कर्मचारी होते हैं और यह नींव रूपी कर्मचारी ही किसी संस्थान की मजबूती का प्रमाण होते हैं। इसलिए कर्मचारियों को स्वयं को अधिक से अधिक निपुण बनाना चाहिए।
Updated: Jan 8, 2025, 22:35 IST
Photo Credit: DPR Haryana
Jagruk Youth News, चंडीगढ़, संवाददाता, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज सेक्टर 26 स्थित महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में हरियाणा विधानसभा के अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का मंदिर है और कर्मचारी इस मंदिर का स्तंभ है। किसी भी संस्थान की नींव कर्मचारी होते हैं और यह नींव रूपी कर्मचारी ही किसी संस्थान की मजबूती का प्रमाण होते हैं। इसलिए कर्मचारियों को स्वयं को अधिक से अधिक निपुण बनाना चाहिए।