हरियाणा में तीन दिन का राजकीय शोक किया घोषित

हरियाणा में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है। इस दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार 21 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ होगा। 
 
om pirkash

Photo Credit: DRP

Jagruk Youth News, New Delhi,  चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के निधन पर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। हरियाणा सरकार की ओर जारी आदेशों के तहत 20 से 22 दिसंबर 2024 तक पूरे प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा और 21 दिसंबर को एक दिन का अवकाश रहेगा। 


राजकीय शोक के दौरान के पूरे हरियाणा में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आधा झुका रहेगा, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाता है। इस दौरान कोई भी सरकारी मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री का अंतिम संस्कार 21 दिसंबर को राजकीय सम्मान के साथ होगा। 

From Around the web