Fashion and beauty tips : कम हो गई है चेहरे की खूबसूरती, तो अपनाएं नेचुरल तरीके

Fashion and beauty tips :जरूरत से ज्यादा तनाव लेने की वजह से या फिर रात में देर तक जागते रहने की वजह से अक्सर लोगों की आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स पैदा हो जाते हैं। आंखों के नीचे दिखाई देने वाले काले गड्ढे अक्सर चेहरे की खूबसूरती पर बुरा असर डालते हैं। अगर आप भी इस समस्या को अलविदा कह देना चाहते हैं तो आपको पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। आइए डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के कुछ नेचुरल तीरकों के बारे में जानते हैं।
Fashion and beauty tips : असरदार साबित होगा बादाम का तेल
विटामिन ई रिच बादाम का तेल डार्क सर्कल्स की छुट्टी करने में मददगार साबित हो सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए रात में सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे यानी डार्क सर्कल्स वाले हिस्से पर बादाम के तेल से मसाज करनी है। कुछ हफ्तों तक हर रोज इस नियम को फॉलो कर आपकी डार्क सर्कल्स की समस्या को काफी हद तक दूर किया जा सकता है।
Fashion and beauty tips : इस्तेमाल कर सकते हैं खीरा
खीरे में पाए जाने वाले तमाम तत्व भी डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। एक खीरे को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिए। अब इस खीरे की पतली-पतली स्लाइस काट लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको हर रोज लगभग 15 मिनट तक खीरे की स्लाइस को डार्क सर्कल्स वाले एरिया पर रखना है। कुछ ही दिनों में आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।
Fashion and beauty tips : मददगार साबित होंगे कच्चे आलू
अगर आप चाहें तो डार्क सर्कल्स से छुटकारा पाने के लिए कच्चे आलू का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। डार्क सर्कल्स को अलविदा कह देने के लिए आपको कच्चे आलू का रस निकालना है। अब कच्चे आलू के रस में नींबू की कुछ बूंदें भी मिक्स कर लीजिए। कॉटन बॉल की मदद से इस मिक्सचर को आंखों के नीचे अप्लाई करने से डार्क सर्कल्स को काफी हद तक कम किया जा सकता है।