Allu Arjun arrested update :अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने इतने दिन के लिये भेजा जेल, मृतक महिला के पति ने कही बड़ी बात

अल्लू अर्जुन जिस आरोप में अरेस्ट हुए हैं, वो अपनी गिरफ्तारी के दौरान भी वही हरकत दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे पहले तो जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें, अल्लू अर्जुन पर पुलिस ने ये एक्शन इसलिए लिया है क्योंकि वो बिना किसी अनाउंसमेंट के या बिना किसी जानकारी के 4 दिसंबर को हुए प्रीमियर में संध्या थिएटर पहुंच गए थे।
 
 Allu Arjun

Photo Credit: jagruk youth news

Allu Arjun arrested update : अल्लू अर्जुन को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। नामपल्ली की सेशन कोर्ट ने ‘पुष्पा 2’ एक्टर को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि, इस केस में मृतक महिला के पति भास्कर ने केस को वापस लेने की बात कही है, लेकिन कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए अल्लू अर्जुन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

अल्लू अर्जुन पर पुलिस का एक्शन


अल्लू अर्जुन जिस आरोप में अरेस्ट हुए हैं, वो अपनी गिरफ्तारी के दौरान भी वही हरकत दोहराते हुए नजर आ रहे हैं। सबसे पहले तो जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें, अल्लू अर्जुन पर पुलिस ने ये एक्शन इसलिए लिया है क्योंकि वो बिना किसी अनाउंसमेंट के या बिना किसी जानकारी के 4 दिसंबर को हुए प्रीमियर में संध्या थिएटर पहुंच गए थे। फिल्म को प्रमोट करने के लिए उठाया गया अल्लू अर्जुन का ये कदम एक महिला के लिए घातक साबित हुआ। अचानक अल्लू अर्जुन को थिएटर में देख फैंस अपने होश खो बैठे और थिएटर में भगदड़ मच गई।


अल्लू अर्जुन ने फिर दोहराई वो गलती जिसके चक्कर में पहुंचे जेल


इसी दौरान भीड़ में एक महिला घायल हुई और उसकी मौत हो गई। अब इस मृतक महिला के पति ने ‘पुष्पा 2’ एक्टर के खिलाफ केस कर दिया है। वहीं, जब हैदराबाद पुलिस एक्टर के घर उन्हें अरेस्ट करने पहुंची तो उस दौरान भी एक्टर अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ का ही प्रमोशन करते हुए नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर आपने अल्लू अर्जुन का हुलिया तो देख ही लिया होगा। वो गिरफ्तारी के दौरान सफेद रंग की हुडी पहने हुए नजर आए हैं। इसमें वो एक दम हैंडसम लग रहे हैं।


गिरफ्तारी के दौरान भी नहीं रुका ‘पुष्पा 2’ का प्रमोशन

वहीं, अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि आलू अर्जुन की इस हुडी पर लिखा है- ‘फ्लावर नहीं फायर है मैं। ये उनकी फिल्म ‘पुष्पा’ का ही डायलॉग है। यानी गिरफ्तारी के समय में भी वो अपने कपड़ों के जरिए फिल्म का ही प्रमोशन कर रहे हैं। यही प्रमोशन उनके अरेस्ट का कारण बना है, बावजूद इसके ‘पुष्पा’ का कहना है कि प्रमोशन रुकना नहीं चाहिए! अब फैंस अल्लू अर्जुन की हुडी देखकर और भी इम्प्रेस हो गए हैं। इसका सीधा असर फिल्म की कमाई पर देखने को मिलेगा, जो अब और भी नए रिकॉर्ड बना सकती है।

From Around the web