Breaking News : रिटायर्ड जवान ने इस लिये मार दी 3 लोगों को गोली

 
Breaking News Today

Photo Credit: jagruk youth news

Breaking News Today :  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में रिटायर्ड जवान ने आज फायरिंग की। उसने 3 लोगों को गोलियां मारी हैं। घायलों में एक महिला और 2 पुरुष शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पुरुषों की हालत गंभीर है। बिजली के तार लगाने को लेकर हुए विवाद में गोलियां मारी गईं। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के रसूलपुर की घटना है।

महाराष्ट्र में भीषण अग्निकांड


महाराष्ट्र में सोमवार तड़के भीषण अग्निकांड हुआ। भिवंडी के मानकोली इलाके में भीषण आग लगी। इंडियन कंपाउंड के अंदर 15 से 20 गोदामों में आग भड़कने से हाहाकार मच गया। आनन फानन में फायर ब्रिगेड बुलाई गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग काबू में आई, लेकिन तब तक गोदामों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
 

From Around the web