कंडक्टर ने चलती बस में महिला से किया शर्मनाक काम

हैदराबाद। एक महिला यात्री के साथ प्राइवेट बस के कंडक्टर ने रेप की घटना को अंजाम दिया है।
 
rap

Photo Credit:

हैदराबाद। एक महिला यात्री के साथ प्राइवेट बस के कंडक्टर ने रेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने रविवार को घटना के बारे में जानकारी दी। बताया जा रहा है कि महिला ने एक प्राइवेट बस में सीट बुक कराई थी। सफर के लिए निकलने से पहले कंडक्टर ने उसे कहा कि जो सीट बुक कराई गई है, उसपर बैठने से महिला को परेशानी होगी। ये कहते हुए कंडक्टर ने महिला को पीछे की सीट पर बैठा दिया। इसके बाद चलती बस में उसने महिला के साथ रेप किया।


पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना 18 सितंबर की रात को चलती बस में हुई, जब महिला तेलंगाना से आंध्र प्रदेश जा रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला कुकटपल्ली से बस में चढ़ी थी। वहीं महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बताया कि हेल्पर ने महिला यात्री को यह कहते हुए बस की पिछली सीट पर भेज दिया कि उसके द्वारा बुक की गई सीट पर बैठने से उसे परेशानी होगी। पीठे बैठाने के बाद कंडक्टर ने उसका मुंह बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला को इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी।


हालांकि बस से उतरने के बाद बाद महिला ने 21 सितंबर को छोटूप्पल पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस सिलसिले में एक श्जीरो एफआईआरश् (अपराध के स्थान की परवाह किए बिना दर्ज की गई प्राथमिकी) दर्ज की गई। बाद में ये मामला कुकटपल्ली पुलिस थाने में ट्रांसफर कर दिया गया, जहां मामला दोबारा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 


(इनपुट- एजेंसी)

From Around the web