हैवानियत का शिकार बनी इंजीनियरिंग की छात्रा, Video बनाकर कर दिया कांड

वारदात को अंजाम देने के बाद ज्ञानशेखरन ने पीड़िता का फोन नंबर मांगा और कहा कि जब वो बुलाए तो उसे आना होगा। बता दें कि ज्ञानशेखरन 2011 में भी कॉलेज की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में पकड़ा गया था। वहीं ज्ञानशेखरन के खिलाफ चोरी और डकैती के 15 मुकदमें दर्ज हैं।
 
rap

Photo Credit:

Jagruk Youth News,  Chennai  : 37 वर्षीय शख्स ने इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया और उसे ब्लैकमेल करने की कोशिश की। लड़की का बलात्कार करने के बाद शख्स ने जबरन उसका नंबर लिया और कहा जब मैं बुलाऊं तो मेरी बताई हुई जगह पर आ जाना। शख्स का दावा था कि उसके पास पीड़िता का वीडियो है, जिसे वो वायरल कर सकता है। इस रेप केस से न सिर्फ तमिलनाडु बल्कि पूरे देश में हड़कंप मच गया है।


यह मामला चेन्नई के अन्ना विश्वविद्यालय का है। इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर की छात्रा के साथ कॉलेज परिसर में ही रेप हुआ। वहीं रेप करने वाला शख्स कॉलेज के पास होटल चलाता था। आरोपी का नाम ज्ञानशेखरन है, जिसके ऊपर पहले से ही कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इस रेप केस के बाद तमिलनाडु का सियासी पारा भी आसमान छूने लगा है।

आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज


पुलिस ने मामले पर शिकायत दर्ज करते हुए आरोपी शख्स को हिरासत में ले लिया है। FIR की मानें तो घटना 23 दिसंबर की रात 8 बजे की है। पीड़िता अपने दोस्त के साथ कॉलेज परिसर के एक सूनसान हिस्से में मौजूद थी। कॉलेज का यह हिस्सा राजभवन और आईआईटी के बेहद करीब है। तभी ज्ञानशेखरन दोनों कपल के पास गया और दावा किया कि उसके पास दोनों कपल के इंटीमेट फोटोज और वीडियो हैं। ऐसे में ज्ञानशेखरन ने पीड़िता के साथी को डरा धमका कर वहां से जाने के लिए कहा। उसके जाने के बाद ज्ञानशेखरन ने पीड़िता का जबरन बलात्कार किया।


रेप केस समेत 15 मुकदमें दर्ज


वारदात को अंजाम देने के बाद ज्ञानशेखरन ने पीड़िता का फोन नंबर मांगा और कहा कि जब वो बुलाए तो उसे आना होगा। बता दें कि ज्ञानशेखरन 2011 में भी कॉलेज की एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के जुर्म में पकड़ा गया था। वहीं ज्ञानशेखरन के खिलाफ चोरी और डकैती के 15 मुकदमें दर्ज हैं।


जांच में जुटी पुलिस


पुलिस ने ज्ञानशेखरन को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस उसके मोबाइल की जांच कर रही है। पुलिस को शक है कि उसके फोन में पीड़िता समेत कई महिलाओं के आपत्तिजनक फोटोज और वीडियोज मौजूद होंगे। वहीं पुलिस कॉलेज का सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

स्टालिन सरकार पर उठे सवाल


चेन्नई में हुई इस वारदात को लेकर सियासी माहौल भी गरमा गया है। AIADMK के महासचिव पलानीस्वामी और तमिलनाडु बीजेपी के अध्यक्ष अन्नामलाई समेत कई लोगों ने मुख्यमंत्री स्टालिन की अगुवाई वाली DMK सरकार की आलोचना की है। उनका कहना है कि शिक्षण संस्थानों में पुख्ता सुरक्षा का अभाव है।
 

From Around the web