Former PM Manmohan Singh को राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व प्रधानमंत्री मोदी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि ​​​​​​​

मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को उम्र संबंधित दिक्कतों के चलते दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे। दिल्ली एम्स के बाद शुक्रवार को डॉक्टर मनमोहन के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से शाम तक बड़ी हस्तियों का तांता लगा रहा।
 
pm modi

Photo Credit: jynews

Manmohan Singh Last Rites Updates, Jagruk Youth News, नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह आदि ने निगम बोध घाट पर अंतिम श्रद्धांजलि दी। थोड़ी देर में अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।

पीएम मोदी व अन्य ने कल आवास पर दी थी श्रद्धांजलि

मनमोहन सिंह का गुरुवार रात को उम्र संबंधित दिक्कतों के चलते दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। वह 92 वर्ष के थे। दिल्ली एम्स के बाद शुक्रवार को डॉक्टर मनमोहन के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए सुबह से शाम तक बड़ी हस्तियों का तांता लगा रहा। केंद्र सरकार की तरफ से पीएम मोदी, अमित शाह व जेपी नड्डा बीते कल भी पूर्व पीएम को उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

पहले कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डॉक्टर मनमोहन का पार्थिव शरीर आज सुबह कांग्रेस मुख्यालय लाया गया जहां पार्टी नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित कई बड़े नेताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद एआईसीसी हेडक्वार्टर से मनमोहन की पार्थिव देह को सड़क मार्ग से कश्मीरी गेट स्थित निगम बोध घाट लगाया गया।

From Around the web