Aaj Ka Mausam : इन जिलों रहेगी भीषण शीतलहर, घने कोहरे का अलर्ट जारीइन जिलों रहेगी भीषण शीतलहर, घने कोहरे का अलर्ट जारी

 मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 1.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। इसके अलावा अन्य राज्यों में लोग शीतलहर और कोहरे से कांप रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 दिसंबर तक के लिए मौसम की भविष्यवाणी की है। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 1.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा।
 
Aaj Ka Mausam

Photo Credit: facbook

Jagruk Youth News, New Delhi, Aaj Ka Mausam: अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग मौसम है और अपने-अपने तरीके से लोग ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। कई इलाकों में तापमान माइनस से नीचे जा रहा है। राजस्थान के सीकर में न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री है।

पंजाब के फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 0.9 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। जम्मू-कश्मीर में नदियां और झरने जम गए हैं। श्रीनगर में तापमान माइनस 7 दर्ज हुआ। मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में 1.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। इसके अलावा अन्य राज्यों में लोग शीतलहर और कोहरे से कांप रहे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 23 दिसंबर तक के लिए मौसम की भविष्यवाणी की है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल


मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की दक्षिण-पश्चिमी खाड़ी के ऊपर लो प्रेशर वाला एरिया साइक्लोनिक सर्कुलेशन में तब्दील हो रहा है, जिसके उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तरी तमिलनाडु और दक्षिण की ओर बढ़ने की संभावना है। अगले 24 घंटों के दौरान यह आंध्र प्रदेश के तटों के साथ-साथ उत्तर की ओर बढ़ जाएगा। निचले और मध्य क्षोभ मंडल में एक पश्चिमी विक्षोभ भी दक्षिण पश्चिम राजस्थान में एक्टिव है।

इसके असर से तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में अगले 3 दिन गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम और भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। दक्षिण भारत के राज्यों में 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र तटों से दूर रहने की सलाह दी है और लोगों को ठंड से अपना बचाव करने को कहा है।

अन्य राज्यों में ऐसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में शीतलहर चलने से ठंड बढ़ेगी।

From Around the web