Weather Forecast Today:दिल्ली-यूपी में मौसम में होगा बदलाव, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

अरुणाचल प्रदेश-मणिपुर में बारिश का अलर्ट

हिमाचल-उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?

 
mosam

Photo Credit:

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज देश के कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश और होने की संभावना है। इस दौरान ओले भी पड़ सकते हैं। विभाग ने कुछ राज्यों में लू का अलर्ट भी जारी किया है। आपके यहां कैसा रहेगा आज का मौसम, आइए जानते हैं.

बिहार-बंगाल में होगी बारिश

प्डक् के मुताबिक, 21 से 23 मार्च के दौरान पूर्वाेत्तर भारत और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ बारिश बढ़ेगी। आज बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं।


दिल्ली में आज कैसा मौसम रहेगा?


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज आंशिक बदल छाए रहेंगे। यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं, नोएडा में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


अरुणाचल प्रदेश-मणिपुर में बारिश का अलर्ट


मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 26 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 21 और 23 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा या बर्फबारी की संभावना है।

हिमाचल-उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?


मौसम विभाग के मुताबिक, 21 से 24 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। विभाग के मुताबिक, 21, 22 और 24 मार्च को पंजाब में और 24 मार्च को हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश (न्च्) में छिटपुट हल्की वर्षा होने की संभावना है।

यूपी में 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं


विभाग के मुताबिक, आज जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके साथ ही, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं (25-35 किमी प्रति घंटे) चलने की संभावना है।

From Around the web